Loading...

What is Availability heuristic ?

What is Availability heuristic ?

Few min ago 0 Views

क्या आपने कभी ऐसा शेयर खरीदा है...
सिर्फ इसलिए क्योंकि हर कोई उसी की बात कर रहा था?
या फिर...
YouTube खोलो तो वही शेयर...
WhatsApp खोलो तो वही शेयर...
News चैनल पर वही शेयर...
और आपको लगने लगता है...
"इतने लोग गलत थोड़े ही हो सकते हैं!"
लेकिन यहीं पर हमारा दिमाग हमें धोखा देता है।
Interesting बात ये है कि...
गलती हमारी knowledge की नहीं होती...
गलती होती है हमारी psychology की।
आज हम बात करेंगे एक ऐसे Behavioral Bias की...
जो लाखों investors को बिना पता चले गलत investment decision लेने पर मजबूर कर देता है।
इस Bias का नाम है...
Availability Heuristic.
अगर आप इसे समझ गए...
तो अगली बार किसी "Hot Stock" के पीछे भागने से पहले आपका दिमाग खुद आपको रोक देगा।

Investors जानते हुए भी गलती क्यों करते हैं?
एक सवाल सोचिए...
अगर सभी investors जानते हैं कि
Investment Return खरीदने की कीमत पर depend करता है...
तो फिर लोग Overpriced Stocks क्यों खरीदते हैं?
क्यों लोग हर Bull Market में महंगे शेयर खरीद लेते हैं?
और Bear Market में अच्छे शेयर भी बेच देते हैं?
कारण है...
जब Greed और Fear बढ़ते हैं...
तो Logic पीछे चला जाता है...
और Emotion आगे आ जाता है।
यानी...
हमारा Decision लेने वाला दिमाग
Analysis नहीं...
Emotion से काम करने लगता है।
Behavioral Finance में इसे कहा जाता है...
Heuristics and Biases.
Heuristics क्या होती हैं?
Heuristic का मतलब है...
Mental Shortcut.
हमारा Brain हर दिन हजारों decisions लेता है।
अगर हर Decision पर घंटों सोचने लगे...
तो हम कोई काम ही नहीं कर पाएंगे।
इसलिए Brain Shortcut बनाता है।
जैसे...
अगर किसी Restaurant के बाहर लंबी लाइन लगी हो...
तो बिना खाना खाए ही हम मान लेते हैं...
"यह Restaurant अच्छा होगा।"
यह Shortcut कई बार सही भी होता है।
लेकिन Investing में...
यही Shortcut बहुत महंगा पड़ सकता है।

Availability Heuristic क्या है?
अब आते हैं आज के सबसे महत्वपूर्ण Concept पर...
Availability Heuristic.
Simple भाषा में...
जो Information हमारे दिमाग में सबसे आसानी से याद आ जाती है...
हम उसी को सबसे ज्यादा Important मान लेते हैं।
चाहे Reality कुछ और ही क्यों न हो।
यानी...
जो चीज बार-बार दिखाई देती है...
वही हमें सच लगने लगती है।

एक Stock Market Example से समझते है 
मान लीजिए...
एक Stock लगातार News में है।
हर Financial YouTuber उसी की बात कर रहा है।
Twitter पर Trend कर रहा है।
Broker Reports उसी के बारे में हैं।
दोस्त भी उसी Stock को खरीद चुके हैं।
अब आपके दिमाग को क्या लगता है?
"यह Stock जरूर अच्छा होगा।"
लेकिन...
क्या किसी Stock का बार-बार दिखाई देना...
उसके अच्छे Investment होने का Proof है?
बिल्कुल नहीं।
हो सकता है...
उसका Valuation पहले से बहुत महंगा हो।
Future Growth पहले ही Price में शामिल हो चुकी हो।
Risk Reward बिल्कुल खराब हो।
लेकिन हमारा Brain यह सब भूल जाता है।
क्यों?
क्योंकि उसे वही Information सबसे आसानी से याद आ रही होती है।
यही है...
Availability Heuristic.

एक Real Life Example देखते है 
COVID के समय याद कीजिए।
हर जगह Pharmaceutical Companies की चर्चा थी।
फिर Defence Stocks।
फिर Railway Stocks।
फिर PSU Stocks।
फिर AI Companies।
हर बार कहानी एक जैसी रही।
Media Coverage बढ़ी...
Social Media चर्चा बढ़ी...
Retail Participation बढ़ी...
और लोगों को लगा...
"अगर मैं अभी नहीं खरीदूँगा...
तो मौका निकल जाएगा।"
लेकिन...
जो सबसे ज्यादा चर्चा में होता है...
वह हमेशा सबसे अच्छा Investment नहीं होता।

Availability Heuristic इतना Dangerous क्यों है?
इस Bias की सबसे बड़ी समस्या यह है...
यह आपको लगता भी नहीं कि आप गलती कर रहे हैं।
आपको पूरा विश्वास होता है...
कि आपने Research की है।
लेकिन वास्तव में...
आपने सिर्फ वही Information देखी...
जो आपके सामने बार-बार आई।
जिस Information को ढूंढना पड़ा...
उसे आपने देखा ही नहीं।
यानी...
Decision Facts पर नहीं...
Exposure पर लिया गया।
इससे बचें कैसे?
अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल...
इस Bias से बचें कैसे?
मैं आपको पाँच आसान तरीके बताता हूँ।
पहला...
किसी Stock को सिर्फ इसलिए मत खरीदिए...
क्योंकि वह हर जगह दिखाई दे रहा है।

दूसरा...
हमेशा पूछिए...
अगर यह Stock News में नहीं होता...
तो क्या मैं फिर भी इसे खरीदता?

तीसरा...
Valuation जरूर Check कीजिए।
Great Company...
हमेशा Great Investment नहीं होती।
अगर स्टॉक को बहुत महंगे Price पर खरीदा गया तो..
तो Return कम हो जाता  है।

चौथा...
Negative Information भी खोजिए।
सिर्फ Bullish Videos मत देखिए।
Bear Case भी समझिए।

पाँचवाँ...
Investment Decision लेने से पहले...
कम से कम एक दिन का Cooling Period रखिए।
Emotion शांत होने दीजिए।
फिर Decision लीजिए।

Conclusion
याद रखिए...
Stock Market में सबसे बड़ा दुश्मन Market नहीं...
हमारा अपना Brain है।
Availability Heuristic हमें वही दिखाती है...
जो सबसे ज्यादा दिखाई देता है।
लेकिन Successful Investors...
वही देखते हैं...
जो बाकी लोग Ignore कर रहे होते हैं।
इसलिए अगली बार...
जब कोई Stock हर जगह दिखाई दे...
तो खरीदने से पहले...
अपने आप से सिर्फ एक सवाल पूछिए...
"क्या मैं यह Stock खरीद रहा हूँ क्योंकि यह अच्छा Business है...
या सिर्फ इसलिए क्योंकि यह हर जगह दिखाई दे रहा है?"
यही एक सवाल...
आपको लाखों रुपये की गलतियों से बचा सकता है।

 


 

Related Blogs

Some more related to StockRank Star category

Trend के साथ trade करें, पैसा बनेगा ।
Trend के साथ trade करें, पैसा बनेगा ।

Learn about one of the Aspect of trading Pshycology.